Shakti Samachar Online

20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने योजनाओं में कम प्रदर्शन करने वाले विभागों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कड़े निर्देश दिए

अल्मोड़ा, जिलाधिकारी अंशुल ने आज कलेक्ट्रेट में 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक में संबंधित विभागों से 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत किए जाने वाले कार्यों, लक्ष्यों एवं उपलब्धियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने योजनाओं में कम प्रदर्शन करने वाले विभागों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कड़े निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि 20 सूत्रीय कार्यक्रम सरकार का बहुत महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसके तहत विभिन्न विभागों के द्वारा किए जाने वाले कार्यों को लेकर रैंकिंग तैयार की जाती है।

जिलाधिकारी ने निम्न रैंकिंग प्राप्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि रैंक सुधार हेतु कार्यों का क्रियान्वयन सही और पारदर्शी तरीके से शत प्रतिशत किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राप्त लक्ष्य की पूर्ति हेतु अधिकारी फील्ड स्तर पर पहुंचकर कार्यों को पूरा करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेणु भंडारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।





error: Content is protected !!