अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर नगर में आयोजित कैंडल मार्च में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों ने भाग लिया
Almora-जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर नगर में आयोजित कैंडल मार्च में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर अंकिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की।कैंडल मार्च के दौरान “अंकिता को न्याय दो”, “बेटी बचाओ – बेटी को न्याय दिलाओ” जैसे नारों से नगर गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी रही।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।इस अवसर पर अल्मोड़ा विद्यायक मनोज तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावशाली आरोपियों को बचाने का कार्य कर रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द से जल्द इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा नहीं दिलाई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगीकैंडल मार्च के दौरान “अंकिता को न्याय दो”, “बेटी बचाओ – बेटी को न्याय दिलाओ” जैसे नारों से नगर गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी रही।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा की भाजपा सरकार ने शुरुआत से ही इस मामले में सच्चाई को दबाने और दोषियों को बचाने का काम किया है। प्रभावशाली लोगों को संरक्षण दिया गया, सबूत मिटाए गए और जांच को प्रभावित करने की कोशिशें हुईं। यह केवल अंकिता के साथ अन्याय नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की हर बेटी के सम्मान पर हमला है। कैंडल मार्च मे भूपेन्द्र भोज (जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, मनोज तिवारी (विधायक), तारा चन्द्र जोशी, पूरन सिंह रौतेला (पूर्व दर्जा राज्य मंत्री) तारा चन्द्र साह, गोपाल सिंह चौहान , विनोद वैष्णव, एन. डी. पाण्डे, हेम तिवारी (पार्षद), वैभव पाण्डे (पार्षद), रोबिन मनोज भंडारी, प्रिति बिष्ट, रोहित सत्याल, परितोष जोशी,जगदीश पाण्डे, राधा टम्टा,मनोज बिष्ट, बकुल साह, विपुल कार्की, जगदीश तिवारी, मनोज बिष्ट, दिपेश काण्डपाल, गोलू सत्याल,एडवोकेट केवल सती,संजय दुर्गापाल,सुमित जोशी,पंकज पाठक (मंडलम अध्यक्ष, शीतलाखेत),गौरव सिंह सत्याल (उपसचिव छात्र संघ),रोहित सत्याल,संजय पांडे,राजेन्द्र कश्यप (पूर्व सैनिक),वैभव तिवारी.तारा तिवारी,पुष्पा भट्ट,भावना वर्मा,भावेश जोशी,दीपक कुमार,मनोज वर्मा,रीतिक नयाल,गोविंद मेहरा,गीता मेहरा,शोभा जोशी,राधा बिष्ट (जिलाध्यक्ष, महिला कांग्रेस),जया जोशी (जिला महामंत्री),जगदीश पाण्डे,देवेन्द्र चम्याल,नील,अंशुल,वैष्णवी,दिव्यांश ,भव्या,मेघा ,राशि ,अजीत कार्की,दानिश खान,बल विक्रम सिंह रावत,देव मिश्रा ,नितिन रावत, एडवोकेट,संदीप टरागी,अमित बिष्ट उपस्थित रहे