Shakti Samachar Online

एसएसपी अल्मोड़ा ने दी स्कूली बच्चों को होली की शुभकामनाएं

सुरक्षित,सौहार्दपूर्ण एवं जिम्मेदारी से होली मनाने का दिया संदेश, साथ ही उज्जवल भविष्य के लिए आवश्यक टिप्स किये साझा

Almora-चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा Spring Dales School Almora के छात्र-छात्राओं व स्कूली स्टॉफ को होली की बधाईयां दी। स्कूली बच्चों ने पुलिस कार्यालय में होली गीतों का मधुर गायन प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साह, उमंग एवं रंगोत्सव की भावना से सराबोर किया। एसएसपी अल्मोड़ा ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें मिष्ठान वितरित किया।
उपस्थित बच्चों व स्कूली स्टाफ को होली आपसी भाईचारे एवं सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए सौहार्दपूर्ण एवं जिम्मेदारी से होली मनाने का संदेश दिया साथ ही अपने परिवार व समाज को भी सुरक्षित त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया।
एसएसपी अल्मोड़ा ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को आवश्यक टिप्स दिये।
इस दौरान सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, प्रतिसार निरक्षक पुलिस लाइन अल्मोड़ा रमेश चन्द्र, निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ (वाचक), प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा, निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंडारी, योगेश चन्द्र उपाध्याय, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, निरीक्षक देवेन्द्र नेगी, पीआरओ राहुल राठी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!