Shakti Samachar Online

लगभग 4.5 लाख से अधिक का गांजा बरामद

Almora-थाना सल्ट व एसओजी पुलिस टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास एक कबाड़ से भरी पिकअप वाहन सं0- UK19-CA-0992 को चेक करने पर सवार 03 युवकों के कब्जे से 18.350 KG गांजा बरामद किया गया। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पिकअप को सीज किया गया। चेकिंग के दौरान रोके जाने पर चालक ने पिकअप में कबाड़ का सामान होना बताया, चेक करने पर एक कट्टे में गांजा भरा मिला, पूछने पर वाहन में सवार तस्करों ने बताया कि गांजा ग्राम घनियाल से रामनगर की ओर ले जा रहे थे, जिसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-नासिर हुसैन उम्र- 39 वर्ष पुत्र मजर हुसैन निवासी ग्राम पूछडी थाना रामनगर जनपद नैनीताल,गुलजार उम्र- 19 वर्ष पुत्र अफसर अली निवासी एचपी गोदाम टांडा थाना रामनगर जनपद नैनीताल,मौ0 आजम उम्र- 25 वर्ष पुत्र निजामुद्दीन निवासी मुस्लिम इन्टर कॉलेज के पीछे ठाकुरद्वारा थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उत्तर-प्रदेश, बरामदगी- 18.350 Kg गांजा बरामद।
कीमत- 4,58,750/- रुपये। अभियुक्त नासिर हुसैन के विरूद्ध NDPS एक्ट थाना रामनगर, जिला नैनीताल में अभियोग पंजीकृत है।

error: Content is protected !!