विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में डीएम से मिले कांग्रेसी

एनएच के क्वारब में बने हालात में जल्द सुधार की मांग
अल्मोड़ा। एनएच 109 के क्वारब में बने हालात से आम जनता प्रभावित है। अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में सोमवार को इस मामले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय से मुलाकात की। बड़ी तादात में कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने की मांग की और कहा कि सड़क चालू करने के लिए युद्ध स्तर पर धरातल में काम किया जाय ताकि बड़े वाहनों की आवाजाही भी सुचारू हो सके। ज्ञापन देने वालों में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी शामिल रहे। तिवारी ने कहा कि क्वारब में हो रहे मरम्मत कार्य में अनियमिताएं सामने आ रही हैं ऐसे में जिम्मेदार अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाय। वहीं कार्य में तेजी लाई जाय। ज्ञापन में कहा गया कि क्वारब में सड़क खराब हुए एक साल से अधिक का समय हो गया है। इससे अल्मोड़ा के साथ ही बागेश्वर पिथौरागढ़ व चंपावत जिले के यातायात पर बुरा असर हुआ है। आम यात्री परेशान हैं वहीं व्यापारियों को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है लोग मंहगाई से जूझने को मजबूर हो रहे हैं। रेफर हो रहे मरीजों की जान पर बन आ रही है। ज्ञापन में सुधारात्मक कदम उठाने के लिए चार बिंदुओं की ओर डीएम का ध्यान आकर्षित करते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि मरम्मत कार्य में होने वाला व्यय जनता की गाढ़ी कमाई का है। जिसे किसी भी दशा में अनदेखा नहीं किया जा सकता है। मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर पार्टी आम जनता के साथ आंदोलन को मजबूर होगी।
ये रहे शामिल-
महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे पूर्व दर्जा मंत्री पूरन सिंह रौतेला महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट पार्षद दीपक कुमार वैभव पांडे व इंतखाब आलम कुरेशी जिला महामंत्री महिला कांग्रेस जया जोशी तारा तिवारी नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस दीपा साह एड भावना जोशी पूनम आर्या फैमिना खान किरन आर्या हिमांशु मेहत विनोद फुलारा दीप सिंह डांगी बीके पांडे संजू सिंह पंकज कार्की विनोद वैष्णव एड महेश चंद तारु तिवारी व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह महामंत्री भैरव गोस्वामी एड कृष्ण सिंह बिष्ट व केवल सती मनोज वर्मा अर्जुन सिंह कमल सिंह गोपाल सिंह चौहान जगदीश चंद्र तिवारी पंकज सिंह परितोष जोशी देवेंद्र सिं गोविंद सिंह मेहरा पार्षद मुकेश कुमार देवेंद्र सिंह बिष्ट एड जमन सिंह बिष्ट धनंजय साह सुनील कुमार ग्वाल गोविंद बल्टियाल, रमेश नेगी अख्तर हुसैन अनिल कुमार बाल विक्रम सिंह रावत नारायण दत्त पांडे तारु तिवारी हिमांशु मेहता विनोद फुलारा चंदन सिंह शहाबुद्दीन दीपक कुमार अरविंद रौतेला कृष्णा लटवाल डा मनोज कुमार जोशी ललित उप्रेती आदि
