दिनेश जोशी उक्रांद के जिलाध्यक्ष मोहित साह महानगर अध्यक्ष बने

छात्रसंघ अध्यक्ष रही दीपा जोशी महिला जिलाध्यक्ष बनी
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। होटल देवदार के स्व गिरीश चंद्र साह सभागार में रविवार को हुए पार्टी के जिला सम्मेलन में जिला व नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें दिनेश जोशी को जिला अध्यक्ष तथा मोहित साह को महानगर अध्यक्ष चुना गया। वहीं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपा जोशी महिला जिलाध्यक्ष चुनी गई। सभी पदों सर्व सहमति से चुनाव किया गया । इसके अन्य पदों में विक्रम सिंह बिष्ट व सुजीत टम्टा को उपाध्यक्ष व खत्याड़ी से हाल में क्षेत्र पंचायत सदस्य बने अनिल कुमार को जिला महामंत्री चुना गया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रही दीपा जोशी को महिला जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। जबकि आशा आर्या जिला महिला उपाध्यक्ष चुनी गई। वहीं गणेश मुस्युनी हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी केंद्रीय महामंत्री कुंदन सिंह बिष्ट ने सभी पदाधिकारियों की घोषणा की। संचालन गिरीश नाथ गोस्वामी ने किया। सम्मेलन में केंद्रीय कमेटी के पान सिंह लटवाल जगदीश जोशी किरन मेहरा गीता रावत किरण पाठक गंगा लटवाल कमला देवी आनंद पाठक भूपाल सिंह बिष्ट पवन पाठक ललिता आर्य दिवस उपाध्याय दीपक सिंह पुष्कर कुमार पवन जामियाल वैभव साह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो-2 उक्रांद के जिला सम्मेलन में चुने गए पदाधिकारी व कार्यकर्ता