पार्षदों का प्रस्तावित धरना स्थगित
Almora-रविवार को महापालिका अल्मोड़ा के पार्षदो द्वारा अपनी मांगों के संबंध में बैठक हुई थी। पार्षदो द्वारा बताया गया था कि उनकी मांगे पूरी नही होने पर वे बुधवार से कार्मिक अनशन पर जाएंगे उसी के संदर्भ में आज नगर निगम अल्मोड़ा में नगर आयुक्त, महापौर, नगर सहायक आयुक्त एवं समस्त पार्षदगणों की बैठक हुई। बैठक में तीन प्रमुख मुद्दों पर निगम प्रशासन से बताया गया कि बंदरों की समस्या पर निगम ने कहा कि 20 दिनों के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नगर आयुक्त की नियुक्ति शासन को पत्र भेजा जा चुका है। जब तक नियुक्ति नहीं होती, सीडीओ अल्मोड़ा प्रतिदिन प्रातः 10 से 11 बजे तक नगर निगम में बैठेंगे। नगर निगम बजट 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत किया जाएगा। निगम की इस सहमति के बाद पार्षदों ने कल का प्रस्तावित धरना स्थगित करने का निर्णय लिया। किंतु यह भी साफ चेतावनी दी गई कि यदि तय समय सीमा में कार्रवाई पूरी नहीं होती है तो 21वें दिन से सभी पार्षदगण अल्मोड़ा की जनता को साथ लेकर बिना किसी पूर्व सूचना के धरने पर बैठेंगे। धरने में चंचल दुर्गापाल,वैभव पांडे, अंजू बिष्ट,,रोहित कार्की, वंदना वर्मा, आशा बिष्ट, जानकी पांडे,हेमचंद तिवारी,पूनम त्रिपाठी,अनुप भारती, दीपक कुमारएनेहा टम्टाएराधा मटियानीए पूनम वर्माएविकास कुमारएमधु बिष्टएतुलसी देवीए गीता बिष्ट,कुलदीप सिंह मेर, इंतेक़ाब आलम कुरेशी, नवीन चंद्र आर्य, भूपेंद्र जोशी,जानकी पाण्डेयआदि सामिल रहे।