घर से भटकी हुई महिला के लिए मददगार बनी अल्मोड़ा पुलिस, सुरक्षित पहुंचाया घर
परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस का व्यक्त किया आभार
Almora-दिनांक 17.02.2026 की रात्रि को धारानौला बाजार में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला की अकेले भटकने के संबंध में पार्षद अमित साह (मोनू) द्वारा धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा को सूचना दी गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल चौकी प्रभारी मय महिला कांस्टेबल पल्लवी चौधरी व महिला होमगार्ड ओसीन तत्काल मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम द्वारा महिला को स्नेहपूर्वक विश्वास में लेकर रात के समय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने हुए महिला को तत्काल ‘वन स्टॉप सेंटर’ (One Stop Center) भेजकर सुरक्षित आश्रय दिलाया गया। पुलिस टीम द्वारा महिला के बारे में जानकारी जुटाने हेतु आस-पास के लोगों व अन्य माध्यमों से संपर्क साधा। निरंतर प्रयासों के बाद जानकारी मिली की महिला धौलछीना क्षेत्र की रहने वाली है।
जिसके पश्चात आज दिनांक-19.02.2026 को पुलिस व वन स्टॉप सेंटर टीम द्वारा हंसा देवी को धौलछीना ले जाकर सकुशल परिजनों के सुपूर्द किया गया।
महिला के परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस की तत्परता व संवेदनशीलता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।