Shakti Samachar Online

पुलिस की सराहनीय पहल, बिना हेलमेट वाहन चला रहे युवकों को जागरूक कर पहनाया निशुल्कः हेलमेट

Almora-देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सीओ यातायात, समस्त थाना प्रभारियों/यातायात निरीक्षक /इंटरसेप्टर प्रभारी/ सड़क सुरक्षा जागरूकता माह अभियान के तहत जनमानस व स्कूलों /काँलेजों/ नगर/ कस्बा/ ग्रामीण को जागरूक करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं

आज दिनांक 04.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्मदर्शन व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मोरनौला नरेश कोहली द्वारा यातायात चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवकों को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते हुए पाया गया। युवकों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट न पहनने से होने वाले संभावित खतरों के बारे में समझाते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक गंभीर चोटें सिर में लगती हैं और हेलमेट जीवन रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण साधन है।
थाना लमगड़ा पुलिस द्वारा युवक को यातायात नियमों के अंतर्गत हेलमेट की महत्ता बताते हुए मौके पर ही निशुल्कः हेलमेट पहनाया गया तथा भविष्य में वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने हेतु प्रेरित किया गया। युवक द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का आश्वासन दिया गया।

अल्मोड़ा पुलिस की आम जनमानस से अपील- दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

error: Content is protected !!