नगर व्यापार मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष,समाजसेवी राजेंद्र बिष्ट ‘राजू’ के निधन पर भारतीय जनता पार्टी परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया
Almora-अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष, प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी राजेंद्र बिष्ट ‘राजू’ के निधन पर भारतीय जनता पार्टी परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। गुरुवार प्रातः उनका असमय निधन हो गया। वे 53 वर्ष के थे और कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि “राजेंद्र बिष्ट का व्यक्तित्व सरल, सहज और मृदुभाषी था। वे सदैव समाज और व्यापारियों के हित में सक्रिय रहे। उनका असमय जाना हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।”
सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “राजेंद्र बिष्ट ने समाजसेवा और व्यापारिक क्षेत्र में अपनी एक विशेष पहचान बनाई। वे सहयोग और सेवा भाव के प्रतीक थे। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।”
इसी प्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, दायित्वधारी गंगा बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष ललित लटवाल, रमेश बहुगुणा, रवि रौतेला, अरविंद बिष्ट, पूर्व दायित्वधारी गोविंद पिलख्वाल, बिट्टू कर्नाटक, सिकंदर पवार, गोपाल जीना, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
इसके अतिरिक्त, जिला टीम से –
उपाध्यक्ष संजय डालाकोटी, संदीप श्रीवास्तव, धर्मेंद्र बिष्ट, पूनम पालीवाल, नरेंद्र आगरी, देवेंद्र नयाल;
जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत;
जिला मंत्री अंजली जोशी, रेखा आर्य, सुनील बिष्ट, मनोज जोशी, बिशन कनवाल, कमल बिष्ट;
कोषाध्यक्ष प्रकाश बिष्ट;
जिला कार्यालय मंत्री सौरभ वर्मा,
जिला मीडिया संयोजक मनीष जोशी, सह मीडिया संयोजक प्रदीप नगरकोटी;
आईटी संयोजक गोविंद मटेला,
सोशल मीडिया संयोजक कृपाल बिष्ट, सह संयोजक मदन बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, नीमा आर्य, नगर मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, अर्जुन बिष्ट, आनंद भोज अन्नू, राजीव गुरुरानी, महिला मोर्चा की मोहिनी कनवाल, दीपा अधिकारी, किरन पंत,नेहा उप्रेती, मीरा मिश्रा, बिना नयाल, कमला तिवारी, सभासद अमित सह मोनू, अभिषेक जोशी, राहुल , जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, रमेश धपोला, लोहनी, मंडल हवालबाग अध्यक्ष संजय बिष्ट, महामंत्री मनीष बिष्ट मटियानी, मंडल ग्रामीण अध्यक्ष नवीन बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र जोशी ने भी अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
सभी ने एक स्वर से कहा कि राजेंद्र बिष्ट ‘राजू’ का जीवन समाज और व्यापार जगत के लिए अनुकरणीय था। वे मृदुभाषी, सहयोगी और सेवा भावना से परिपूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे। उनका जाना न केवल व्यापारिक समाज बल्कि संपूर्ण अल्मोड़ा के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
🙏 भारतीय जनता पार्टी परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य व शक्ति दें