बधाई-भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यटन एवं पर्यावरण प्रशस्ति पत्र 2025 से सम्मानित प्रोफेसर सोनू द्विवेदी ‘शिवानी’
Almora-हिमालय दिवस समारोह के अवसर पर रीथिंक इंडिया इंस्टीट्यूट द्वारा प्रोफेसर सोनू द्विवेदी को भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यटन एवं पर्यावरण प्रशस्ति पत्र 2025 अवार्ड से सम्मानित किया गया यह सम्मान समारोह मानस खंड विज्ञान केंद्र अल्मोडा के भवन मे आयोजित किया गया जहां रानीखेत के कर्मठ ब्रिगेडियर संजय यादव डाक्टर उदय शील उपाध्याय , नीरज पंत सहित रानीखेत एवं अल्मोड़ा के अनेकों विद्वान उपस्थित रहें , प्रोफेसर द्विवेदी को यह सम्मान उत्तराखंड की कला संस्कृति धर्म आध्यात्मिक दर्शन आदि विषयों पर निरंतर किये जा रहे उनके उत्कृष्ट शोध परक लेखन एवं चित्रण कार्य के लिए दिया गया इनके कार्य से प्रभावित हो कुमाऊं क्षेत्र के कला संस्कृति दर्शन अध्यात्म पुरातात्विक धरोहर धार्मिक पर्यटन स्थानीय मान्यता परंपरा पर्यावरण एवं पर्यटन आदि विषयों पर देश के अनेकों युवा कलाकार और शोधार्थी शोध कार्य करने को प्रेरित हुए और कर रहे हैं। कला साहित्य पुरातात्विक कला रूपों के संरक्षण संवर्धन के क्षेत्र में प्रोफेसर द्विवेदी का निरंतर योगदान उल्लेखनीय है और युवाओं को राष्ट्रीय संस्कृत के संरक्षण में कार्य करने के लिए प्रेरणा प्रदान करता है।

इसी क्रम मे आपको उत्कर्ष ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा वर्ष 2024 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को अमृता शेरगिल वूमेन आर्टिस्ट आफ द ईयर अवार्ड 2024 एवं काशिका आर्टिस्ट ग्रुप वाराणसी उत्तर प्रदेश द्वारा कलाश्री 2025 से सम्मानित किया गया है इनके अब तक 8 से अधिक पुस्तके प्रकाशित हो चुके है इनकी भारतीय सौंदर्य नामक पुस्तक सरल हिंदी भाषा की प्रथम ऐसी पुस्तक है जिसमें भारतीय सौंदर्य दर्शन के विविध पक्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है जो देश के लगभग सभी प्रांत में एक प्रमुख पुस्तक के रूप में जानी जाती है। इनको उत्तराखंड की प्रमुख पुरातात्विक विषय शैव एवं शाक्त सम्प्रदाय की कला पर डी. लिट् का शोध कार्य पूर्ण कर 2022 में विद्या भूषण की गौरवपूर्ण उपाधि से कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया प्रोफेसर द्विवेदी का दृश्यकला संकायाध्यक्ष एवं चित्रकला विभागाध्यक्ष के रूप मे कुमाऊं विश्वविद्यालय एवं वर्तमान मे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय मे प्रशासनिक कार्य छात्रहित मे चहुमुखी विकास परक रहा है। इनको इस सम्मान की प्राप्ति हेतु विश्वविद्यालय एवं अल्मोड़ा के प्रबुद्ध जनों द्वारा शुभकामनाएं और बधाई दी है।