“वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह ” के अंतर्गत रेंज के विभिन्न स्थानों में बड़े जोर -शोर से वन अग्नि सुरक्षा गौष्ठियों, बैठकों का आयोजन किया जा रहा है
Almora-जागेश्वर रेंज, (सिविल सोयम वन प्रभाग – अल्मोड़ा) अंतर्गत प्रत्येक वर्ष माह फरवरी के प्रथम सप्ताह मनाते जाने वाले “वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह ” के अंतर्गत रेंज के विभिन्न स्थानों में बड़े जोर -शोर से उक्त क्रम में वन अग्नि सुरक्षा गौष्ठियों, बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, विभिन्न गांवों में, विभिन्न विद्यालयों में उक्त हेतु आयोजन करवाये जा रहे हैं।इस हेतु एक क्यू आर टी सदस्यों व विभागीय कर्मचारियों की एक अलग से टीम गठित कर उनको प्रति दिन, निरंतर रेंज अंतर्गत विभिन्न स्थानों में ब्यापक प्रचार-प्रसार, जन-जन को वनो की अग्नि सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने हेतु भेजा रहा है, घ्वनि विस्तारक यंत्र से भी मुनादी करवाई जा रही है। रेंज अधिकारी द्वारा स्थानीय ग्राम वासियों को स्वयं भी स्थान – स्थानो में वन अग्नि बुझाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें सर्वप्रथम स्वयं को सुरक्षित रखने हेतु उपायों की व बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जा रही है, वन अग्नि के प्रकारों, किस वन अग्नि को कैसे बुझाया जाता है, उल्टी व सुलटी आग , सर्फेस फायर, ग्राउंड व क्राउन फायर का छोटा सा डेमो दिखा कर पशिक्षित करवाया जा रहा है, उक्त प्रशिक्षण के वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के बाद भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

इसी क्रम में धौलादेवी अनुभाग जागेश्वर रेंज सिविल सोयम वन प्रभाग, अल्मोड़ा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भन्यौलासैम में विद्यार्थियों और विद्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिति में वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया गया, जिसके दौरान विद्यार्थियों को वन अग्नि के खतरों और हानिकारक प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और वन अग्नि को रोकने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया।