शराब के नशे में टैक्सी कार चला रहे चालक को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन को किया सीज
Almora-चंद्रेशखर घोडके, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी थानाध्यक्षों/प्रभारी यातायात को ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, रैश ड्राईविंग, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिये गये है। दिनांक 30.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन व सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीरा मय पुलिस टीम के धारानौला बाजार में चेकिंग के दौरान एक आल्टो कार वाहन चैक किया तो वाहन चालक शराब के नशे में बिना डीएल वाहन को चलाते हुए पाया गया। जिस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज करते हुए 14,000 रुपये का कोर्ट का चालान किया गया।