Shakti Samachar Online

त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत जनपद अल्मोड़ा में चल रहा है सघन चेकिंग अभियान

यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन स्वामियों पर हो रही है चालानी कार्यवाही

Almora-होली त्यौहार के समापन के बाद पहाड़ी क्षेत्रों से अपने-अपने कार्यक्षेत्र की ओर लौटने वाले लोगों की संख्या काफी रहती है जिससे वाहनों में ओवर सवारी बिठाने के कारण होनी वाली दुर्घटनाओं में लगाम लगाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को सघन वाहन चेकिंग करने के निर्देश एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों दिये गये है।

वाहन चालकों व परिचालकों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि वाहन में क्षमता से अधिक सवारी न बिठाये और ओवर स्पीड, नशे में वाहन न चलाये। साथ ही यात्रियों को जागरुक किया जा रहा है कि यदि कोई चालक, परिचालक वाहन में ओवर सवारी बिठाता है या नशे में वाहन चलाते हुए दिखता है तो तत्काल डायल 112 में उसकी सूचना दें, पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह चालक, परिचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

error: Content is protected !!