Shakti Samachar Online

पुलिस के जवान ने पेश की ईमानदारी की मिशाल,सड़क पर मिले कीमती मोबाइल फोन व 67,000 नगदी भरे पर्स को पर्स स्वामिनी का पता लगाकर किया सुपुर्द

Almora-पर्स स्वामिनी ने जताया जवान का आभार आज दिनांक 05.02.2026 को लगभग 13.00 बजे ट्रैफिक पुलिस में तैनात कानि0 ललित जोशी को करबला तिराहे सड़क के पास लाल रंग का पर्स मिला जिसमें एक कीमती मोबाइल फोन, करीब 67,000 रुपये नगदी व कुछ आवश्यक दस्तावेज थे। मिले दस्तावेजों के आधार पर पर्स स्वामिनी की जानकारी जुटाकर नगदी के भरा पर्स व मोबाइल फोन स्वामिनी के सुपुर्द किया गया।
पर्स स्वामिनी ने बताया कि कीमती मोबाइल, करीब 67,000 रुपये खोने से वह काफी परेशान हो गयी थी।

पर्स स्वामिनी द्वारा अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस के जवान की ईमानदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए, आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!