नशा तस्कर फिर पहुंचे जेल, 4.82 लाख की कीमत का 16.08 ग्राम अवैध स्मैक किया बरामद
SOG व कोतवाली अल्मोड़ा की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
Almora-कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बेस तिराहा के पास से मोटर साइकिल वाहन संख्या- UK04-AP-5711 में सवार 02 युवकों, गौरव के कब्जे से 8.66 ग्राम व सौरभ के कब्जे से 7.42 ग्राम (कुल 16.08 ग्राम) अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। मोटरसाइकिल को सीज किया गया।
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त गौरव बिष्ट उर्फ डांसर के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में पूर्व में 02 एनडीपीएस एक्ट में 02 मुकदमे पंजीकृत है।
बरामदगी- 16.08 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद। कीमत- 4,82,400/- रुपये।