Shakti Samachar Online

दशहरा महोत्सव समिति का गठन

अल्मोड़ा। नगर में इस वर्ष होने वाले भव्य दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर दशहरा महोत्सव समिति का गठन कर दिया गया है। समिति के सचिव वैभव पांडे ने अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की की सहमति से पदाधिकारियों की सूची सार्वजनिक की। समिति में अनुभव और युवाओं का संतुलित मिश्रण कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार समिति में मुख्य सलाहकार की भूमिका ललित लटवाल, दीप सिंह डांगी और मनोज सनवाल निभाएंगे। वहीं, मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी धर्मेंद्र बिष्ट को दी गई है। अध्यक्ष पद पर अजीत सिंह कार्की और उपाध्यक्ष पद पर अशोक पांडे, संजय साह, दीपक साह और दीपचंद्र जोशी को जिम्मेदारी दी गई है।

सचिव पद पर वैभव पांडे और उप सचिव पद पर आशीष गुरुरानी, उज्ज्वल जोशी, विशाल कनवाल एवं सूरज वाणी का चयन किया गया है। मुख्य सांस्कृतिक संयोजक के रूप में मनोज जोशी को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कोषाध्यक्ष की भूमिका राजेंद्र तिवारी निभाएंगे।

इसके अतिरिक्त सह संयोजक पद पर शरद अग्रवाल, ललित कनवाल और हितेश वर्मा को स्थान दिया गया है। सांस्कृतिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने हेतु सह सांस्कृतिक संयोजक के रूप में देवेंद्र भट्ट, पंकज भगत, दीपक कुमार और सलमान अंसारी को शामिल किया गया है।

समिति की सोशल मीडिया गतिविधियों को गति प्रदान करने के लिए सोशल मीडिया प्रभारी हर्षित टम्टा, दिनेश मठपाल और अश्विन नेगी बनाए गए हैं। वहीं प्रचार-प्रसार कार्यों की कमान प्रसार प्रचार प्रमुख हीतेश नेगी, दीक्षित जोशी, पंकज कनवाल और दिनेश थापा संभालेंगे।

मीडिया से समन्वय बनाए रखने के लिए मीडिया प्रभारी के रूप में कपिल मल्होत्रा और निर्मल उप्रेती को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही समिति को मार्गदर्शन देने के लिए सलाहकार मंडल में कैलाश गुरुरानी, हरीश कनवाल और किशन लाल को शामिल किया गया है।

समिति के गठन के बाद अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की ने कहा कि दशहरा महोत्सव अल्मोड़ा की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर है। इस महोत्सव को सफल और भव्य बनाने के लिए सभी सदस्यों को जिम्मेदारी और उत्साह के साथ कार्य करना होगा। सचिव वैभव पांडे ने बताया कि आगामी दिनों में समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्य विभाजन कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे दशहरा महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे यादगार बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि इस बार दशहरा महोत्सव को ऐतिहासिक रूप से भव्य बनाने का संकल्प लिया गया है।

error: Content is protected !!