एसडीआरएफ टीम ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में छात्राओं एवं शिक्षकों को दिया आपदा प्रबंधन का व्यवहारिक प्रशिक्षण
एसडीआरएफ टीम सरियापानी द्वारा आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में आपदा प्रबंधन संबंधी व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं एवं शिक्षकों को विद्यालय सुरक्षा, आपदा प्रबंधन तथा आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा आपदा प्रबंधन, विद्यालय आपदा प्रबंधन योजना, विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति एवं फायर सेफ्टी के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर एवं एफबीएओ, वैकल्पिक तरीके से स्ट्रेचर बनाने तथा भूकंप मॉक ड्रिल के माध्यम से व्यवहारिक अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों, शिक्षकों एवं स्कूल परिसर को सुरक्षित, संरक्षित और आपदा-प्रतिरोधी बनाना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैयार करना रहा।