वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो सुशील कुमार जोशी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया गया
रसायन विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.सुशील कुमार जोशी के सेवानिवृत्त होने पर परिसर निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट सहित परिसर के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कार्मिकों एवं अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। निदेशक कार्यालय में आयोजित हुए सेवानिवृत्त समारोह में परिसर निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट ने प्रो. जोशी के कार्यकाल को सराहा और उनके सुखमय जीवन की कामना की। कुलानुशासक डॉ. धनी आर्या ने उन्हें बधाइयाँ दी।
इस अवसर पर डॉ तेजपाल सिंह, डॉ बचन लाल, डॉ पारुल सक्सेना,सहायक वित्त अधिकारी श्री रणजीत सिंह बिष्ट, डॉ मनोज सिंह बिष्ट, डॉ पूरन जोशी, डॉ मीनाक्षी आर्या, देवेंद्र सिंह धामी, मनीष तिवारी, कमलेश नेगी, डॉ अनामिका पंत, गणेश तिवारी, सागर रौतेला, ललित पोखरिया, देबकी देवी उपस्थित रहे।