भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मल्लिकार्जुंन खड़गे केे आपत्तिजनक शब्दों को लेकर उनका पुतला दहन किया
अल्मोड़ा । भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आज चौघानपाटा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुंन खड़गे द्वारा देश के प्रधानमंत्री के लिए कहे गए आपत्तिजनक शब्दों को लेकर उनका पुतला दहन किया विगत दिवस कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा एक कार्यक्रम में अपने कार्यकर्ता द्वारा विरोध स्वरूप कहेंगे शब्दों के प्रति उत्तर में मोदी जी के स्वर्गीय पिता के लिए अपशब्द कहे इससे पहले भी सार्वजनिक मंचों से कांग्रेस अध्यक्ष मोदी जी को व्यक्तिगत रूप से अपमानित कर चुके हैं भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है इससे कांग्रेस अध्यक्ष पूरी तरह बौखला गए हैं तथा निरंतर अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं उन्हें राजनैतिक संन्यास ले लेना चाहिए। दर्जा राज्यमंत्री कुन्दन लटवाल ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र व संविधान की धज्जियां उड़ाते हुये देश में अराजकता का माहौल कायम करने पर आमदा है इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल कुंदन लटवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट जिला मंत्री मनोज जोशी सुनील बिष्ट रेखा आर्या नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज भाकुनी निकाय प्रकोष्ठ सहसंयोजक कैलाश गुरुरानी नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष त्रिलोक राम नामित पार्षद कृष्ण बहादुर सिंह जगत तिवारी जगदीश सिंह चौहान युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पार्षद अभिषेक जोशी शुभम रौतेला आनंद कनवाल युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नीरज सांगा आशीष डोगरा, रमेश धपोला,सजय जोशी,मदन सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे