Shakti Samachar Online

भारत-चीन व्यापार के अंतर्गत चौथे बैच में भारतीय व्यापारी ने किया प्रवेश, ₹24.50 लाख के सामान का निर्यात।

: धारचूला, पिथौरागढ़। उपजिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी ने बताया कि भारत-चीन व्यापार 2026 के अंतर्गत आज 22 अक्टूबर को चौथे बैच में भारत के एक व्यापारी ने चीन की तकलाकोट मंडी में प्रवेश किया। व्यापारी द्वारा लगभग ₹24 लाख 50 हजार रुपये के सामान का निर्यात किया गया है।

उप जिलाधिकारी धारचूला ने बताया कि अब तक कुल आठ व्यापारी चीन की मंडी से भारत में प्रवेश कर चुके हैं। इन व्यापारियों द्वारा लाए गए सामान की कस्टम प्रक्रिया की जा रही है।

उन्होंने बताया कि तकलाकोट मंडी में एक व्यापारी की तबीयत खराब होने का प्रकरण संज्ञान में हैं। उन्होंने बताया कि उनका उपचार चीन के तकलाकोट में ही चल रहा है। संबंधित व्यापारी के कल भारत लौटने की संभावना है। उनके सुरक्षित आगमन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

error: Content is protected !!