दशहरा महोत्सव के दौरान अल्मोड़ा नगर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु डायवर्जन प्लान जारी
दिनांक 20.10.2026 को दशहरा महोत्सव के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं वाहनों के आवागमन को सुव्यवस्थित करने हेतु अल्मोड़ा यातायात पुलिस द्वारा निम्नलिखित डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।
डायवर्जन प्लान के तहत यातायात व्यवस्था निम्नवत रहेगी—
- एनटीडी से शिखर की ओर आने वाले दोपहिया व चौपहिया वाहनों को समय अपराह्न 12:00 बजे के बाद वाया धारानौला/शैल बैण्ड के रास्ते डायवर्ट किया जायेगा।
- लक्ष्मेश्वर से शिखर तिराहा की ओर आने वाले समस्त चौपहिया वाहन समय अपराह्न 12:00 बजे के बाद वाया पाण्डेखोला लोअर माल रोड/धार की तूनी की ओर डायवर्ट किये जायेंगे।
- करबला से टैक्सी स्टैण्ड की ओर आने वाले समस्त चौपहिया वाहनों को समय अपराह्न 12:00 बजे के बाद करबला तिराहा/बेस तिराहा से टैक्सी स्टैण्ड से लिंक रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
- पिथौरागढ़/बागेश्वर से हल्द्वानी जाने वाले समस्त चौपहिया वाहनों को वाया एनटीडी धारानौला या शैल बैण्ड लोअर माल रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।
- हल्द्वानी से आने वाले समस्त चौपहिया वाहनों को वाया बेस तिराहा से कोसी या करबला/धारानौला से होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।
- कौसानी/रानीखेत/गरुड़/कोसी से हल्द्वानी जाने वाले चौपहिया वाहन पाण्डेखोला तिराहा से लोअर माल रोड से अपने गन्तव्य को जायेंगे।
- केमू/रोडवेज बसें/ट्रक अपराह्न 12:00 बजे के बाद नगर अल्मोड़ा माल रोड में प्रवेश नहीं करेंगे।
- माल रोड पर वन-वे यातायात व्यवस्था पूर्व की भांति लागू रहेगी।
————————————————————————————————————-
