Shakti Samachar Online

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा द्वारा वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर द्विवेदी के प्रोन्नति पर विदाई समारोह आयोजित किया

अल्मोड़ा -चन्द्रशेखर द्विवेदी के ब्यूरो चीफ दैनिक जागरण अल्मोड़ा से “हिंदुस्तान” अखबार में “कुमाऊं प्रभारी” (हल्द्वानी) के पद पर नियुक्त होने पर, उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा द्वारा नगर निगम सभागार अल्मोड़ा में उनका विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष जगजीवन बिष्ट ने और कार्यक्रम का संचालन दयाकृष्ण काण्डपाल ने किया।
सम्मान समारोह में उपस्थित पत्रकारों ने चन्द्रशेखर द्विवेदी के पत्रकारिता क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पत्रकारों की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने कहा कि पत्रकारिता और सूचना विभाग का चोली-दामन का साथ है। सरकार की योजनाओं एवं सुचनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि चन्द्रशेखर द्विवेदी ने अपने पत्रकारिता जीवन में इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ किया है।
अपने विदाई सम्मान समारोह में बोलते हुए चन्द्रशेखर द्विवेदी ने कहा कि समाज की छोटी-छोटी समस्याओं को यदि समाचार पत्रों में प्रमुखता से स्थान मिले, तो इससे समाज की बड़ी बड़ी समस्याओं के समाधान का रास्ता खुलता है। उन्होंने कहा कि आम जन समस्याएं जिनमें बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी समस्याओं को समाचार पत्रों के माध्यम से संबंधित अधिकारियों और शासन प्रशासन तक पहुंचाया जा सकता है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने चन्द्रशेखर द्विवेदी के बीते कार्यकाल की सराहना करते हुए, उसके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा प्रोन्नति पर उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष जगजीवन बिष्ट, प्रदेश पार्षद दयाकृष्ण काण्डपाल, महासचिव दयानन्द कठैत, जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह,राजेन्द्र रावत, रमेश जोशी, कमलेश कनवाल, शिवेन्द्र गोस्वामी, मोहित अधिकारी,चन्दन नेगी, राजेन्द्र धानिक, ललित भट्ट, अमित उप्रेती,एम डी खान,नसीम अहमद, वैभव जोशी, वैभव जायसवाल व अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

error: Content is protected !!