Shakti Samachar Online

सत्य, अंहिसा व ईमानदारी के मार्ग पर चलकर देश की उन्नति में योगदान देने हेतु किया प्रेरित

आज दिनांक- 02 अक्टूबर, 2026 को चंद्रशेखर घोडके, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में पुलिस लाईन अल्मोड़ा में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस समारोह का आयोजन किया गया।
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात महात्मा गांधी जी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” का गायन किया गया। उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दोनों महापुरुषों के आदर्शों, सत्य, अहिंसा, सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन में अपनाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी द्वारा अल्मोड़ा पुलिस में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों को उपहार भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह में सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, निरीक्षक यातायात हयात सिंह,प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

इस अवसर पर सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत द्वारा पुलिस कार्यालय के सभी कर्म0गणों की उपस्थिति में तथा समस्त कोतवाली/ थाना/ चौकी/ फायर स्टेशनों/ एसडीआरएफ प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कोतवाली/थाना/चौकियों/ स्टेशनों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण कर फूल माला व पुष्प अर्पित करते हुए दोनों महापुरुषों की जंयती मनाई गयी।

error: Content is protected !!