अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने आज बख स्थित राजकीय बाल गृह का निरीक्षण किया
अल्मोड़ा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने आज बख स्थित राजकीय बाल गृह का निरीक्षण कर वहां आवासित बालिकाओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाल गृह में 63 बालिकाएं आवासित हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बालिकाओं से वार्ता कर उनकी दिनचर्या एवं गतिविधियों की जानकारी ली तथा उनके द्वारा की जा रही गतिविधियों को देखा।
अपर जिलाधिकारी ने बाल गृह के शौचालयों की साफ-सफाई तथा रसोईघर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने तथा रसोईघर और शौचालयों की नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी कल्पना मनराल सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।