भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के पर्वतारोहियों ने ऊंचे माउंट Abi Gamin शिखर पर तिरंगा फहराकर एक नया रिकॉर्ड बनाया, गौरवशाली उपलब्धि को देवभूमि की आराध्य मां नंदा-सुनंदा को समर्पित किया
अल्मोड़ा-भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के पर्वतारोहियों ने एक बार फिर अपनी अदम्य साहस और उच्च-तुंगता (High-Altitude) दक्षता का लोहा मनवाया है। उप कमांडेंट परीक्षित शाह के सक्षम नेतृत्व में, आईटीबीपी के record 23 सदस्यों ने उत्तराखंड में स्थित 7,355 मीटर ऊंचे माउंट Abi Gamin शिखर पर तिरंगा फहराकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
इस फोर्स-स्तरीय पर्वतारोहण अभियान (Force-Level Mountaineering Expedition-2026) को आईटीबीपी मुख्यालय, नई दिल्ली से 7 अगस्त, 2026 को महानिदेशक (DG) शत्रुजीत कपूर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।
देश की बर्फीली सीमाओं की रक्षा करने के साथ-साथ, ‘हिमवीर’ पर्वतारोहण के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं, जो बल के उच्च पेशेवर और साहसिककौशल को दर्शाता है।

उत्तराखण्ड के युवा उप कमांडेंट नैनीताल के परीक्षित शाह ने इस गौरवशाली उपलब्धि को देवभूमि की आराध्य मां नंदा-सुनंदा को समर्पित किया है।
उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण अभियान के दौरान पूरे देश की सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। इस ऐतिहासिक क्षण की एक बेहद खास तस्वीर सामने आई है, जिसमें अभियान के दौरान मां नंदा-सुनंदा के पवित्र दर्शन किए जा सकते हैं: उप कमांडेंट परीक्षित शाह ने बताया कहा कि “यह सफलता सिर्फ एक शिखर को छूने की नहीं, बल्कि अदम्य इच्छाशक्ति और आस्था की जीत है। हमने इसे मां नंदा-सुनंदा के चरणों में समर्पित किया है और प्रार्थना की है कि मां का आशीर्वाद सभी पर हमेशा बना रहे।” —