Shakti Samachar Online

कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर विदाई दी गयी

Almora-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट को कुलपति का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्राध्यापकों द्वारा विदाई दी गयी।
विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित हुए विदाई समारोह में विश्वविद्यालय की ओर से प्रो सतपाल सिंह बिष्ट का सम्मान किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने समारोह की शुरुआत की और कहा कि कुलपति जी का कार्यकाल सफल रहा है। उनके कार्यकाल में बहुत से कार्य हुए हैं, जो हमेशा याद रहेंगे। आज उनके प्रयासों से ही यह विश्वविद्यालय बेहतर स्वरूप में आ गया है।

पूर्व कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि कुलपति जी ने रचनात्मकता का परिचय देते हुए बेहतर कार्य किये हैं। उनका सफल कार्यकाल रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही तीन वर्षों में यह विश्वविद्यालय संरचनात्मक रूप से बेहतर हुआ है। उनके कार्यकाल के दौरान सत्र नियमित हुआ है, दीक्षांत समारोह का आयोजन, प्रशासनिक भवन बने हैं और पदों का सृजन हुआ है। सभी के प्रति उनका व्यवहार उत्कृष्ट रहा है।

विदाई अवसर पर कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा इस विश्वविद्यालय से मेरा जुड़ाव रहा है। मैंने प्रथम दिन से लेकर अंतिम दिन तक कार्य किया है। मैं हमेशा इस विश्वविद्यालय के उन्नयन के लिए प्रयास करता रहा, जिसमें वरिष्ठ प्राध्यापकों का सहयोग मिला है। समन्वित प्रयासों से हमने इस विश्वविद्यालय को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किये हैं। क्रीड़ा क्षेत्र, अकादेमिक क्षेत्र में हमने उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय मेरे लिए पहला विश्वविद्यालय रहा है और हमेशा रहेगा। मैं इसकी सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहूँगा।
विदाई अवसर पर वित्त अधिकारी श्री अमित कुमार त्रिपाठी, परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो पंकज कुमार शाह (परीक्षा नियंत्रक), प्रो सुशील कुमार जोशी (पूर्व परीक्षा नियंत्रक), प्रो मधुलता नयाल (पूर्व निदेशक, शोध), प्रो अरशद हुसैन, विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी श्री लियाकत अली, देवेंद्र पोखरिया, त्रिलोक सिंह, हरीश बिष्ट, डॉ खगेन्द्र खोलिया, आनंद सिंह बिष्ट, आलोक वर्मा, ईश्वर बिष्ट, विनीत कांडपाल, हेमा डसीला, नेहा देवेंद्र धामी, पंकज कुमार, दीवान फर्त्याल, दीवान राम, हेमा चौहान, रवींद्र सिंह बिष्ट, प्रेम लटवाल, निक्कू नेगी, वरुण कपकोटी, तरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
उधर परिसर के प्राध्यापकों ने भी कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को विदाई दी। इस दौरान प्रो शेखर चन्द्र जोशी ( संकायाध्यक्ष, दृश्यकला), प्रो एच आर कौशल (संकायाध्यक्ष, वाणिज्य), डॉ पीयूष पोखरिया, डॉ भगतेश्वरी कार्की सहित परिसर के शिक्षक एवं विद्यार्थी शामिल हुए।

error: Content is protected !!