Shakti Samachar Online

छात्रसंघ चुनाव को लेकर अधिष्ठाता छात्र कल्याण, कुलानुशासक और जिला पुलिस के अधिकारियों की संभावित पदाधिकारियों के साथ बैठक

Almora-सोबन सिंह जीना परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजीव आर्या की अध्यक्षता में जिला पुलिस के अधिकारियों की बैठक हुई।
जिसमें SHO योगेश उपाध्याय, CO भावना कैंथोला, चौकी इंचार्ज बेस अनिल जोशी, हेड कॉन्स्टेबल किशोर कुमार, कुलानुशासक डॉ धनी आर्या उपस्थित रहे। SHO श्री योगेश उपाध्याय ने संभावित प्रत्याशियों को जिम्मेदारी के साथ चुनाव को निर्विघ्न सम्पादित करने के लिए वार्ता की। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो संजीव आर्या ने कहा की हम नियमों के तहत चुनाव सम्पादित कराने हेतु तैयारियां कर रहे हैं।
CO भावना कैंथोला ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप युवा हैं। आप चुनाव में मनभेद न रखें। शांतिपूर्ण ढंग से प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि आप ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे प्रशासन कड़ी कार्यवाही करने पर मजबूर हो।
बैठक में कुलानुशासक डॉ धनी आर्या ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को उनके परिचय पत्र ससमय उपलब्ध हो जाएंगे। बैठक में संचालन डॉ खगेन्द्र खोलिया ने किया।
सहित अधिष्ठाता छात्रा कल्याण मंडल के सभी सदस्य, छात्रसंघ के पदाधिकारी, संभावित प्रत्याशी सहित युवम वोहरा, अमित बिष्ट, रश्मि पांडे, विशाल बिष्ट, निशांत पांडे शामिल हुए।

error: Content is protected !!