Shakti Samachar Online

खेत-क्यारियों के विवाद में खूनी वारदात, 75 वर्षीय ‘राजा बाबू’ को अल्मोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 19.09.2026 को हरीश चन्द्र द्वारा दूरसंचार माध्यम से थाना देघाट को सूचना दी गई कि ग्राम रतखेत, स्याल्दे में राजे सिंह नामक व्यक्ति ने उनकी बहन के साथ गाली-गलौज करते हुए दराती से सिर एवं शरीर पर वार कर दिया है और मौके से फरार हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद मय पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई तथा घायल महिला को पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के माध्यम से पीएचसी सेंटर स्याल्दे ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

कार्यवाही-
चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए द्वारा उच्चाधिकारियों को घटनास्थल का गहन निरीक्षण करने तथा अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही घटना के प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित करने के लिए फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर साक्ष्य संकलित कराए गए।उक्त संबंध में दिनांक 19.09.2026 को मृतका के भाई हरीश चन्द्र ढौडियाल पुत्र नारायण दत्त ढौडियाल, निवासी ग्राम रतखेत बसई, तहसील स्याल्दे, थाना देघाट, जनपद अल्मोड़ा द्वारा थाना देघाट में तहरीर दी गई कि राजे सिंह ने उनकी बहन तुलसी देवी, उम्र 65 वर्ष, के साथ गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से सिर एवं शरीर पर प्राणघातक हमला कर उनकी हत्या कर दी।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना देघाट में मु0 FIR संख्या 13/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के निकट मार्गदर्शन व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी राजे सिंह बोरा की तलाश, सुरागरसी/पतारसी करते हुए पहाड़ी व जंगलों में लगभग 02.30 घंटे कॉम्बिंग करते हुए FIR दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को थाना क्षेत्रांतर्गत से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की दराती भी बरामद कर ली गई है।

पूछताछ-
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि पिछले लगभग चार वर्षों से मृतका द्वारा घर के सामने स्थित खेती एवं क्यारियों को लेकर उसके तथा उसके परिजनों के साथ आए दिन गाली-गलौज की जाती थी। दिनांक 19.09.2026 को भी तुलसी देवी के साथ उसकी गाली-गलौज हुई थी। इसी बात को लेकर हुई आपसी कहासुनी के चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
राजे सिंह उर्फ राजा बाबू उर्फ राजेन्द्र सिंह उम्र 75 वर्ष, पुत्र दौलत सिंह, निवासी ग्राम रतखेत बसई तहसील स्याल्दे थाना देघाट जनपद अल्मोड़ा।

बरामदगी-
घटना में प्रयुक्त लोहे की दराती।

error: Content is protected !!