Shakti Samachar Online

नंदादेवी मेले के लिए सहयोग राशि देने पर मंदिर समिति ने जताया आभार

अल्मोड़ा-मां नंदादेवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने अल्मोड़ा के ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेले के आयोजन में सहयोग राशि प्रदान करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी एवं नगर निगम मेयर अजय वर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विधायक मनोज तिवारी द्वारा मेले के आयोजन के लिए दो लाख रुपये तथा नगर निगम मेयर द्वारा एक लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई है।मनोज वर्मा ने कहा कि नंदादेवी मेला अल्मोड़ा की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है।मेले के सफल आयोजन में जनप्रतिनिधियों एवं सरकार की ओर से मिल रहा सहयोग समिति के लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि मेले के उद्घाटन अवसर पर सांसद अजय टम्टा ने मंच से जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विगत वर्षों की सहयोग राशि सहित इस वर्ष के लिए कुल साढ़े सात लाख रुपये की सहयोग राशि मंदिर समिति को प्रदान करने की घोषणा की गई है। इसके लिए मंदिर समिति की ओर से मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया गया।
मनोज वर्मा ने कहा कि मां नंदादेवी और मां सुनंदा के आशीर्वाद से मेला शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हो, यही सभी की कामना है। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को नंदाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर समस्त मंदिर समिति एवं मेला समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक मनोज तिवारी एवं नगर निगम मेयर अजय वर्मा का सहयोग राशि प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया और मेले के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया।

error: Content is protected !!