गुरु उदय शंकर की पुत्रवधू एवं प्रसिद्ध कलाकार तनुश्री शंकर एवं उनकी कोलकाता से आए दल की विशेष प्रस्तुति होगी
Almora-पं. गोविंद बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा, संस्कृति विभाग, उत्तराखंड द्वारा महान नृत्य एवं कला साधक गुरु उदय शंकर की स्मृति एवं उनकी कलात्मक विरासत को समर्पित 7-दिवसीय रंगमंच एवं फिल्म निर्माण कार्यशाला का भव्य समापन समारोह आयोजित किया जा रहा है।
समारोह में कार्यशाला के 40 प्रतिभागियों द्वारा सात दिनों में सीखी गई विधाओं एवं तैयार रचनात्मक प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही भातखंडे संगीत महाविद्यालय, अल्मोड़ा के कलाकारों की शास्त्रीय प्रस्तुतियां तथा गुरु उदय शंकर की पुत्रवधू एवं प्रसिद्ध कलाकार श्रीमती तनुश्री शंकर एवं उनकी कोलकाता से आए दल की विशेष प्रस्तुति होगी।
दिनांक: 20 सितंबर 2026
समय: दोपहर 2:00 बजे
स्थान: उदय शंकर नाट्य अकादमी, अल्मोड़ा