Shakti Samachar Online

कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने छात्रसंघ चुनावों के आयोजन को लेकर अधिकारियों की बैठक ली

Almora-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट नेविश्वविद्यालय के सत्र: 2026-27 के छात्रसंघ और महासंघ चुनाव के आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव प्रभारी, विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी परिसरों के निदेशकों, कुलानुशासक और अधिष्ठाता छात्र कल्याण की संयुक्त बैठक ली। जिसमें छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों पर छात्राओं के प्रतिनिधित्व हेतु 50 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने हेतु शासन के निर्देशों का पालन करते हुए निर्देश अंगीकार किया गया। साथ ही कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन किया गया।
बैठक में छात्र संघ चुनाव के विभिन्न पदों पर छात्राओं की 50 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर शासन की पहल का स्वागत किया गया।
कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बैठक की कार्यवाही को संचालित किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव प्रभारी प्रो. जगत सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा और चंपावत के परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, पिथौरागढ़ परिसर के डॉ. हेम चन्द्र पांडे, बागेश्वर परिसर के निदेशक डॉ. कमल किशोर जोशी, डॉ. मनोज कुमार बिष्ट, डॉ. डी के उपाध्याय, डॉ. भवान सिंह आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!