माँ नन्दा देवी मेले के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर में यातायात व्यवस्था हेतु रूट एवं डायवर्जन प्लान
चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 16.09.2026 से 23.09.2026 तक आयोजित होने वाले माँ नन्दा देवी मेले के दौरान आम जनमानस को यातायात संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर की एल0आर0 साह रोड पर एन0टी0डी0 से शिखर तिराहे तक यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
डायवर्जन प्लान-
- दन्या, पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा/हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त चौपहिया वाहन एन0टी0डी0 तिराहा-धारानौला-करबला होते हुए अपने-अपने गंतव्य स्थान को जाएंगे।
- बागेश्वर से अल्मोड़ा को आने वाले समस्त चौपहिया वाहन एन0टी0डी0 से धारानौला-करबला होते हुए या एन0टी0डी0 से लक्ष्मेश्वर-पांडेखोला होते हुए जाएंगे।
- एल0आर0 साह रोड पर एन0टी0डी0 से शिखर की ओर जाने वाले समस्त चौपहिया वाहन प्रातः के समय आवागमन पूर्ववत रहेगा। शेष मेला अवधि के दौरान समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा।
- एल0आर0 साह रोड पर समस्त दोपहिया वाहन शिखर से साई मंदिर एवं साई मंदिर से शिखर के बीच समय सायं 04:30 बजे से मेला समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा।
- जिन स्कूल वाहनों को पूर्व में एल0आर0 साह रोड पर आवागमन की अनुमति दी गई थी, उक्त वाहन स्कूल बंद होने के समय वापसी में साई मंदिर से शिखर की ओर न आकर एन0टी0डी0 की ओर जाएंगे।
- धारानौला रोड, मॉल रोड एवं लोअर मॉल रोड पर यातायात व्यवस्था पूर्व की भांति यथावत रहेगी।
- माँ नन्दा-सुनन्दा देवी के भव्य डोला (पालकी यात्रा) के समय एल0आर0 साह रोड एवं मॉल रोड पर समस्त चौपहिया एवं दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
पार्किंग स्थल-
- जेल कैम्प के निकट मोर्चरी के पास — चौपहिया वाहनों हेतु अस्थाई पार्किंग।
- भैरव पार्किंग, शिखर तिराहा के पास — दोपहिया वाहनों हेतु पार्किंग।
अपील-
नगर में प्रवेश करने वाले समस्त वाहन चालक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की जाएगी।
साथ ही अल्मोड़ा पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही प्रयोग करें।