एनडीए एवं सीडीएस परीक्षा तथा नंदा देवी मेले के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस, अभिसूचना एवं एसओजी ने चलाया सघन चेकिंग एवं गश्त अभियान
संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों एवं नशेड़ियों पर रखी गई कड़ी नजर, होटल-ढाबों की भी हुई चेकिंग
चंद्रशेखर घोड़के, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा, अभिसूचना एवं एसओजी टीम को आगामी नंदा देवी मेले एवं दिनांक 13 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली NDA एवं CDS परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत बाजार क्षेत्र में होटल, ढाबों आदि की सघन चेकिंग करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश चंद्र कपड़ी मय पुलिस टीम द्वारा अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में सघन गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस टीम द्वारा थाना बाजार, गंगोला मोहल्ला, हुक्का क्लब, खजांची मोहल्ला, कचहरी बाजार, चौक बाजार, लाला बाजार, मिलन चौक, एल.आर. साह रोड, मल्ला महल एवं एडम्स क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों एवं नशेड़ियों पर कड़ी नजर रखी गई। साथ ही नगर क्षेत्र के होटल एवं ढाबों की भी चेकिंग की गई तथा संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त अभिसूचना (LIU) एवं एसओजी की पुलिस टीम द्वारा भी अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के विभिन्न होटल एवं ढाबों की सघन चेकिंग की गई तथा संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
अल्मोड़ा पुलिस का चेकिंग एवं गश्त अभियान लगातार जारी रहेगा।