Shakti Samachar Online

माँ नंदा देवी मेले को लेकर अल्मोड़ा यातायात पुलिस अलर्ट,नो-पार्किंग में खड़े 28 वाहनों के चालान

मेले के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए चलाया सघन चेकिंग अभियान

Almora-चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी माँ नंदा देवी मेले के दृष्टिगत नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं एवं आमजन के आवागमन को सुगम बनाने हेतु यातायात पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में दिनांक 10.09.2026 कोप्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह एवं प्रभारी इंटरसेप्टर सुमित पाण्डे मय ट्रैफिक पुलिस द्वारा चौघानपाटा, माल रोड एवं एलआर साह रोड क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वाले 28 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

अल्मोड़ा पुलिस की अपील-

अल्मोड़ा पुलिस ने स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, नो-पार्किंग जोन में वाहन न लगाएं तथा यातायात पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

error: Content is protected !!