Shakti Samachar Online

ब्लॉक प्रमुख भैंसियाछाना नीमाआर्य एवं दर्जा मंत्री कुंदन लटवाल ने आपदा प्रभावित परिवारों का हाल जाना

Almora- ब्लॉक प्रमुख भैंसियाछाना नीमाआर्य एवं दर्जा मंत्री कुंदन लटवाल ने विकासखंड में आपदा प्रभावित ग्राम सभाओं दियारी, सतपाड़ा, कंचुला,ग्राम सभाओं का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों का हाल जाना और प्रशासन द्वारा पहुंचाई जा रही सहायता की जानकारी ली ।अब तक प्रभावित परिवारों में 26 लोगों को राहत चैक वितरित किए गए हैं। एवं अन्य की प्रक्रिया गतिमान है।तीन लोगों के मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हैं।जिनके लिए प्रमुख ने कानूनगो को निर्देशित किया कि इनको सहायता की कार्रवाई की जाए और प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि शासन से वार्ता कर राहत दिलाई जाएगी । भ्रमण में खंड विकास अधिकारी ललित महावर ,तहसीलदार रवि शाह ,कानूनगो नरेंद्र बिष्ट,जेस्ट प्रमुख प्रतिनिधि भरत जोशी,ग्राम प्रधान दीवान सिंह,ग्राम प्रधान कटधारा एवं गोपाल मेहरा,ADOपंचायत कृपाल सिंह ,ओमप्रकाश दयाल एवं क्षेत्र की गणमान्य लोग उनके साथ भ्रमण में थे। प्रभावित परिवारों को राहत के लिए शिविरों में रखा गया है। प्रमुख ने प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए शासन से बात की जाएगी ऐसा भरोसा प्रभावित लोगों को दिया।

error: Content is protected !!