Shakti Samachar Online

अल्मोड़ा पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व

दिनांक- 04-09-2026 को *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी* के शुभ अवसर पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के मैदान में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सभी अतिथियों का कार्यक्रम में स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मेयर अजय वर्मा, जिला न्यायाधीश अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय, जिलाधिकारी अल्मोड़ा अशुंल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राम जी शरण शर्मा, आईटीबीपी लेफ्टिनेन्ट कर्नल अमित कुमार, एनसीसी बटालिएन कर्नल विजया कुलकर्णी, दर्जा मंत्री गोविन्द सिंह पिलखवाल, दर्जा मंत्री गंगा बिष्ट, जिला अध्यक्ष भाजपा महेश नयाल, ब्लाक प्रमुख भैसियाछाना नीमा आर्या, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, नगर अध्यक्ष भाजपा विनित बिष्ट एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।दीप प्रज्वलन के उपरांत रंगारंग कार्यक्रमों का दौर शुरु हुआ।

पुलिस अधि0/कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के नन्हे- मुन्ने बाल कलाकारों सहित अन्य लोकनृत्य द्वारा कुमाऊनी, गढ़वाली एवं अन्य लोकनृत्यों, भजन, नाटक, हास्य कलाकारों द्वारा अपनी-अपनी प्रतिभा का शानदार प्रस्तुति कर उपस्थित सभी दर्शकों का मनमोह लिया।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने आये दर्शकों से पुलिस लाईन मैदान भरा रहा। सभी दर्शकों द्वारा तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया गया।
आकर्षक झांकियां-
अल्मोड़ा पुलिस के सभी थानों, फायर स्टेशन, पुलिस दूरसंचार, यातायात शाखा द्वारा आकर्षक झांकियाँ बनाई गई थी, निर्णायक मण्डल द्वारा झाकियों का निरीक्षण किया गया, सभी झांकियाँ एक से बढ़कर एक थी, निर्णायक मण्डल को प्रथम, द्वितीय, तृतीय का चयन करने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली झांकियों का विवरण-

  1. प्रथम स्थान- यातायात पुलिस एवं पुलिस दूरसंचार अल्मोड़ा की झांकी
  2. द्वितीय स्थान- फायर स्टेशन अल्मोड़ा एवं रानीखेत की झांकी
  3. तृतीय स्थान- कोतवाली सोमेश्वर व थाना धौलछीना की झांकी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन पर ऐसा माहौल बना कि दर्शकों ने जोश व उत्साह के साथ ठुमके लगाये।

एसएसपी द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में अपर उ0नि0 पुलिस दूरसंचार चंद्रकला कोरंगा एवं महिला आरक्षी प्रियदर्शनी इन्दिरा ने मंच संचालन का शानदार प्रदर्शन कर अपनी शेरो/शायरी से समा बाधते हुए सभी से प्रशंसा पाई।

जिला न्यायाधीश अल्मोड़ा व एसएसपी अल्मोड़ा सहित अन्य अतिथियों व पुलिस कर्मियों द्वारा रात्रि 12 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर पुलिस लाईन परिसर में स्थित मंदिर में बनी सुंदर झांकी के दर्शन कर पूजा अर्चना करते हुए धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया एवं प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था प्रतिसार निरीक्षक श्री रमेश चन्द्र पुलिस लाईन अल्मोड़ा, लाइन सूबेदार उ0नि0 श्री मोहित कुमार की देख-रेख में हुई।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, जिला न्यायाधीश अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय, जिलाधिकारी अल्मोड़ा अशुंल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राम जी शरण शर्मा, आईटीबीपी लेफ्टिनेन्ट कर्नल अमित कुमार, एनसीसी बटालिएन कर्नल विजया कुलकर्णी, अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह, दर्जा मंत्री श्री विन्द सिंह पिलखवाल, दर्जा मंत्री श्रीमती गंगा बिष्ट, मा0पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, ब्लाक प्रमुख भैसियाछाना नीमा आर्या, जिला अध्यक्ष भाजपा महेश नयाल, ब्लाक प्रमुख भैसियाछाना नीमा आर्या, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, नगर अध्यक्ष भाजपा विनित बिष्ट एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ रानीखेत भावना कैंथोला, सीओ दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ अल्मोड़ा नरेन्द्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चन्द्र पुलिस लाईन अल्मोड़ा, प्रतिसार निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, निरीक्षक एलआईयूमनोज भारद्वाज, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली अल्मोड़ा जानकी भण्डारी सहित विभिन्न थानों के SHO/SO एवं पुलिस अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!