Shakti Samachar Online

नंदादेवी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर महिला समितियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

अल्मोड़ा। नंदादेवी मेला 2026 की तैयारियों के दृष्टिगत शनिवार को नंदादेवी मंदिर प्रांगण में समस्त महिला समितियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष आयोजित होने वाली महिला सांस्कृतिक शोभायात्रा, स्वांग एवं महिला झोड़ा प्रतियोगिता तथा झोड़ा प्रस्तुति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में महिला समितियों की भूमिका को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। नंदादेवी मेले में प्रत्येक वर्ष महिलाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी मेले की भव्यता, सांस्कृतिक समृद्धि और दिव्यता को और अधिक बढ़ाती है। बैठक में उपस्थित सभी महिला समितियों ने आश्वस्त किया कि इस वर्ष भी वे विगत वर्षों की भाँति पूरे उत्साह और सहयोग के साथ मेले में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी तथा नंदादेवी मेला 2026 को भव्य एवं दिव्य बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगी,इसके अतिरिक्त प्रेमार्थ कत्थक कला केंद्र, दिशा ऐकडमी, आर्यन स्कूल, नटराज डांस एंड जुम्बा फिटनेस इंस्टीयूट, जीविका डांस ग्रुप द्वारा मनमोहक प्रस्तुती की जायेगी

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा जी, मुख्य संयोजक श्री ताराचंद जोशी, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन सिंह बिष्ट,चीमा, व्यस्थापक अनूप साह, मेला सह-संयोजक परितोष जोशी , गीता मेहरा , सांस्कृतिक सह संयोजक मीना भैसोड़ा , लता तिवारी, ममता चौहान ,सहित विभिन्न महिला समिति माँ नंदा सर्वदलीय महिला समिति, घुशमेश्वर महिला समिति धारानौला, माँ दुर्गा शक्ति टीम न्यू इंदा कॉलोनी, त्रिपुरा सुन्दरी महिला समिति, आंचल दल न्यू कॉलोनी सरसों, सर्वोदय नगर महिला समिति, माँ कोकिला महिला सांस्कृतिक समिति माँल गाव , माँ जगदंबा समिति धारानौला, माँ सिद्धेश्वर महादेव समिति सरकार की आली, माँ भगवती गोलनाकरड़िया, कुमाऊँनी संस्कृति समिति स्यूनीराकोट के सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंची महिला समितियों ने नंदादेवी मंदिर समिति एवं मेला समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष ग्रामीण आंचलों की महिलाओं को मेले में आमंत्रित कर उन्हें अपनी संस्कृति एवं प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को अपनी लोक संस्कृति से जुड़ने तथा उसे आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

महिला समितियों ने नंदादेवी मंदिर समिति एवं मेला समिति को आश्वस्त किया कि नंदादेवी मेला 2026 की सांस्कृतिक गरिमा, भव्यता और दिव्यता को बनाए रखने के लिए सभी समितियां एकजुट होकर पूर्ण सहयोग करेंगी।

बैठक में मेले की तैयारियों को लेकर उत्साह का माहौल रहा और सभी ने मिलकर नंदादेवी मेला 2026 को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!