Shakti Samachar Online

GIS Technician पद के लिए आवेदन आमंत्रित

अल्मोड़ा — कार्यालय अर्थ एवं संख्याधिकारी, अल्मोड़ा द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जिलांतर्गत GIS Technician के एक पद पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पद के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता M.Sc. Remote Sensing and GIS अथवा PG Diploma in Remote Sensing & GIS निर्धारित की गई है। पद के लिए 01 रिक्ति है तथा चयनित अभ्यर्थी को ₹20,000 प्रतिमाह मानदेय देय होगा। GIS Technician पद के लिए QGIS, ArcGIS, Google Earth Pro आदि सॉफ्टवेयर पर कार्य करने का ज्ञान रखने वाले तथा किसी सरकारी/निजी संस्था में संबंधित कार्य का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र को संबंधित शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण-पत्रों के साथ जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, विकास भवन, अल्मोड़ा के कार्यालय में स्वयं अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से 02 सितंबर 2026 को शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध करा सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

प्राप्त आवेदनों की पात्रता की जांच के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 05 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे विकास भवन, अल्मोड़ा में आयोजित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया चयन समिति द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार संपादित की जाएगी तथा चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा।

पद से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं विज्ञप्ति जिला प्रशासन अल्मोड़ा की वेबसाइट https://almora.nic.in/ पर उपलब्ध है।

error: Content is protected !!