Shakti Samachar Online

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को मानद कर्नल का पद प्रदान किया

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को मानद कर्नल का पद और राष्ट्रीय कैडेट कोर में कर्नल कमांडेंट की रैंक प्रदान की गई।
विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में विशिष्ट आयोजन हुआ। जिसमें ए०डी०जी०, एन०सी०सी० निदेशालय, उत्तराखंड की मेजर जनरल एवं समीर भल्ला और ग्रुप कमांडर, NCC ग्रुप मुख्यालय, नैनीताल के कमांडर एवं रिची रंजन, कर्नल एवं जितेंद्र शर्मा, वैज्ञानिक डॉ श्वेतापद्मा दास ने कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को मानद कर्नल का पद और राष्ट्रीय कैडेट कोर में कर्नल कमांडेंट की रैंक प्रदान की।
कर्नल एवं कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि यह एक महान क्षण है। मैं सैन्य परंपराओं का निर्वहन करते हुए एनसीसी को ऊंचाइयों में ले जाने और विश्वविद्यालय में शोध, शिक्षा एवं अकादेमिक उन्नयन के लिए कार्य करूँगा। उन्होंने कहा कि आज मुझे जो दायित्व सौंपे गए हैं, मैं उनको पूर्ण करुंगा।
इस आयोजन में कुलसचिव और 77 एनसीसी बटालियन के एएनओ कैप्टन (डॉ.) देवेंद्र सिंह बिष्ट ने आयोजन की तैयारियाँ की।
रैंक सेरेमनी का संचालन ले कर्नल जे. सी. पंत ने किया।

इस दौरान डॉ श्वेतापद्मा दास (वैज्ञानिक, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार) उपस्थित रहीं।
रैंक सेरेमनी में विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सहयोग दिया।

प्रशासनिक भवन में आयोजित हुए कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शोध निदेशक एवं पूर्व कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, संकायाध्यक्षों में प्रो शेखर चन्द्र जोशी, प्रो हरीश चंद्र जोशी, डॉ एच आर कौशल, प्रो ए के नवीन के साथ विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष समस्त, लेफ्टिनेंट (डॉ ममता पंत), डॉ सीमा देवली, प्रो शालिमा तबस्सुम, प्रो निर्मला पंत, डॉ पारुल सक्सेना, डॉ सबीहा नाज, विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारीगण, कर्मचारी और आर्मी के अफसर उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!