हेड कानि0 विमला विश्वकर्मा के सिर पर सजा तीज क्वीन का ताज
Almora-पुलिस लाईन अल्मोड़ा में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन ऋतुजा गुरवे धर्मपत्नी चंद्रशेखर घोडके एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में किया गया। हरियाली तीज महोत्सव में पुलिस परिवार की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, नृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता एवं सावन सुंदरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
तीज क्वीन
निर्णायक मण्डल द्वारा तीज क्वीन का खिताब महिला हेड कानि0 विमला विश्वकर्मा को ताज पहनाकर प्रदान किया गया।
जबकि मती चंचला आर्या द्वितीय स्थान एवं महिला हेड कानि0 पुष्पा बजेठा तृतीय स्थान पर रही।

एकल नृत्य प्रतियोगिता-
प्रतियोगिता में हेमलता जौहरी ने प्रथम, किरन बर्मन ने द्वितीय व हिमानी तड़ागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेहन्दी प्रतियोगिता-
मेहन्दी प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम, कु0 कनक ने द्वितीय व अनीता रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अतिथियों द्वारा प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया ।
तत्पश्चात कार्यक्रम की आयोजक द्वारा सभी अतिथियों को उपहार भेंट किया गया।
महिलाओं के मनोरंजन हेतु सावन झूले की व्यवस्था भी की गयी थी, अतिथियों सहित उपस्थित सभी महिलाओं ने झूला झूलकर आनंद लिया।
हरियाली तीज कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला उपनिरीक्षक रिंकी, म0कानि0 नीलम पंकज, म0कानि0 रजनी बघरी, म0कानि0 हीमा मेहता, म0कानि0 ममता नेगी, महिला हेड होमगार्ड ओसिन खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम का मंच संचालन महिला कानि0 प्रियदर्शिनी इन्द्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कुमाऊँनी रीति रिवाज से किया गया और कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रशस्ति सिंह धर्मपत्नी अशुंल सिंह जिलाधिकारी अल्मोड़ा, अतिथिगण आफिया मातिन सीजेएम अल्मोड़ा, अनामिका जिला सेवा विधिक प्राधिकरण, युक्ता मिश्रा एडीएम अल्मोड़ा, सुनीता भट्ट सहायक निदेशक अभियोजन अल्मोड़ा, डॉ0 भावना, विनीता शेखर प्रिंसीपल शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोडा, आयोजक ऋतुजा गुरवे धर्मपत्नी चंद्रेशखर घोडके, गुरमीत कौर धर्मपत्नी हरबन्स सिंह अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा, सीओ रानीखेत भावना कैंथोला, प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली अल्मोड़ा जानकी भण्डारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाएं बच्चें एवं अल्मोड़ा पुलिस के महिला अधिकारी और कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे ।