छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों के आर्थिक व मानसिक शोषण प्राप्त शिकायती पत्र की गहन जाँच हेतु त्रि-सदस्यीय जाँच समिति का गठन
अल्मोड़ा अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बताया कि मॉ अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल सांइस अल्मोड़ा के विरूद्ध प्राप्त शिकायती पत्र जिसमें संस्थान के छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों के आर्थिक व मानसिक शोषण की गहन जाँच हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा एक त्रि-सदस्यीय जाँच समिति का गठन किया गया है। इस प्रकरण की संवेदनशीलता तथा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के दृष्टिगत जांच समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि यदि इस प्रकरण से प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से संबंधित कोई भी व्यक्ति जिसके पास शिकायत में उल्लिखित तथ्यों से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण दस्तावेज, अभिलेख अथवा साक्ष्य उपलब्ध हैं, तो वह अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है। वे इस सूचना के प्रकाशन की तिथि से 01 सप्ताह भीतर किसी भी कार्य दिवस में जिलाधिकारी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना लिखित पक्ष एवं साक्ष्य/दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते है। नियत समयावधि व्यतीत होने के पश्चात किसी भी साक्ष्य/दस्तावेज पर विचार नही किया जायेगा तथा उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर जांच आख्या तैयार कर दी जायेगी।