रेडक्रॉस सोसायटी ने किया वृक्षारोपण दिया हरियाली का संदेश
अल्मोड़ा-पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों,रेडक्रॉस पदाधिकारियों,यूथ रेडक्रॉस के सदस्यों,व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय असंतुलन को रोकने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पौधारोपण को केवल एक दिन के अभियान तक सीमित न रखें,बल्कि पौधों के संरक्षण और संवर्धन को अपनी जिम्मेदारी समझें।रेडक्रॉस अध्यक्ष आशीष वर्मा ने कहा कि संस्था सामाजिक सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए पर्यावरण का संरक्षण बेहद आवश्यक है।इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम में यूथ रेडक्रॉस अध्यक्ष अमित साह ‘मोनू’, यूथ रेडक्रॉस उपसचिव अभिषेक जोशी, वरिष्ठ रेडक्रॉस सदस्य कृष्ण बहादुर सिंह,रवि रौतेला व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा ,सुनील कर्नाटक, कैलाश गुरुरानी, गोविंद मटेला, अनुज साह सहित वन दरोगा इंदिरा मर्तोलिया एवं अन्य लोग मौजूद रहे।रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में भी पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।कार्यक्रम ने लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..
