प्रख्यात मानवशास्त्री डा कृषणमूर्ति ने कहा परम्परागत चिकित्सा पद्वतियो का कोई साईड इफेक्ट नही
अल्मोड़ा 8अक्टुवर उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वाधान मेआयोदित एक ब्याख्यान मे देश के प्रख्यात मानवशास्त्री डा कृषणमूर्ति ने कहा कि हमारी परम्परागत चिकित्सा प्रद्वतियां हजारो साल से कारगर है आज भी परम्परागत चिकित्सा पद्वतियो का कोई साईड इफेक्ट नही है। नगर निगम के सभागार मे एक ब्याख्यान को सम्बोधित कर रहे थे ।उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा पद्वतियों मे 27 हजार दवाईया है जिन्हे याद रखना किसी भी चिकित्सक के लिये सम्भव नही है। उन्होंने

कहा कि ज्यो -ज्यो ऐलोपैथी का विकास हो रहा है त्यो -त्यो बिमारियों मे भी बृद्धि हो रही है। उन्होने कहा कि भारतीय परम्परा मे चिकित्सा मे लक्षण प्रमुख है जिन्हे हम कफ पित्त व वात के नाम से जानते है। उसका उपचार विविध प्रकार की बनस्पतियों से हो जाता है ।प्राचीन भारतीय परंपरा व्यक्ति की जीवन शैली के लिए महत्वपूर्ण है।परम्परागत चिकित्सा पद्वतियो का कोई साईड इफेक्ट नही ।अपने जीवन को इन परंपराओं में ढाल कर हम स्वस्थ जीवन एवं समाज का निर्माण कर सकते हैं। व्याख्यान में कहा कि व्यायाम एवं नित्य भ्रमण के महत्व को भी बताया। एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति एवं पारंपरिक भारतीय चिकित्सा का विशुद्ध वैज्ञानिक विश्लेषण किया। शारीरिक संरचना की विविध पक्षों को वैज्ञानिक ढंग से परीक्षित किया। शरीर में प्रोटीन के महत्व एवं भारतीय खानपान एवं अनाज में प्रोटीन की व्याख्या की। कार्यक्रम का संचालन दयाकृष्ण काण्डपाल मे किया तथा अध्यक्षता जगजीवन बिष्ट ने किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा कृष्णमूर्ति का स्वागत पत्रकार यूनियन के उपाध्यक्ष गोपेश उप्रेती महासचिव दयानन्द कठैट ,कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट रमेश जोशी व प्रकाश चन्द्र पाण्डे, बसुधा पन्त, उदय.किरौला। ने संयुक्त रूप से किया ।

सभा को डी आर डी ओ से सेवानिबृत वरिष्ट कृर्षि वैज्ञानिक डा हेमन्त पाण्ड़ेय ने भी सम्बोधित किया ।कार्यक्रम मे डा बसुधा पन्त बाल प्रहरी के सम्पादक उदय किरौला, पूर्व स्वास्थ निदेशक डा जे सी दुर्गापाल, रेडक्रास के मनोज सनवाल, आर्य समाज से डा दिनेश चन्द्र तिवारी ,मोहन सिह रावत समेत जी जी आई सी के बच्चो व शिक्षिकाओ ने भागीदारी की अन्त मे उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव दयानन्द कठैत अध्यक्ष जगजीवन विष्ट ने सभी उपस्थित लोगो का आभार ब्यक्त किया ।