अंधेरे की आड़ में तस्करी की कोशिश नाकाम, शराब की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Almora-सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में दिनांक 03.08.2026 की मध्य रात्रि को कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्रान्तर्गत सिकुड़ा बैंड के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्विप्ट कार संख्या UK-04D-1566 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चालक गौरव सिंह बिष्ट के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गयी।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा मेंआबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त-
गौरव सिंह बिष्ट उम्र-28वर्ष पुत्र भुवन सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम- खेरदा, बजवाड़ जनपद अल्मोड़ा।
बरामदगी- 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (रम), 84 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (व्हिस्की), 144 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब (व्हिस्की),
पुलिस टीम-
- उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा, चौकी प्रभारी धारानौला
- कानि0 राकेश खेतवाल, एसओजी अल्मोड़ा
- कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा