Shakti Samachar Online

रेडक्रास सोसायटी अल्मोड़ा ने किया वृक्षारोपण


आओ धरा का संरक्षण करते जाये
हरियाली के लिये हाथ बढ़ाते जाते
एक वृक्ष मां के नाम लगाते जाये
पर्यावरण बचाने मिलकर जाते जाये।

रेडक्रास सोसायटी अल्मोड़ा जहां समय समय मानवीय आधार पर समाज का कल्याण करने का प्रयत्न करते रहती है वहीं आज धरा को हरा भरा करने का प्रयास करते हुए वृक्षारोपण कार्य किया। सोसाइटी के सदस्य आज तड़के प्रातः जिलाधिकारी आवास के निकट जमीन पर वृक्षारोपण करने आए। उन्होंने देवदार , नींबू , कढिपत्ता, बांज सहित विभिन्न प्रकार के वृक्षों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकाश अधिकारी रामजी शरण शर्मा, रेड क्रॉस के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज सनवाल ,चेयरमैन आशीष वर्मा यूथ चेयरमैन अमित साह मोनू डॉक्टर जे सी दुर्गापाल नामित पार्षद कृष्ण बहादुर सिंह पार्षद अभिषेक जोशी पवन साह रेड क्रॉस वरिष्ठ सदस्य अनूप साह राजेश खोलिया अमन नगरकोटी अरविंद जोशी इस कार्यक्रम में शामिल रहे।

error: Content is protected !!