शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
स्थानीय लोगों व फायर सर्विस के संयुक्त प्रयास से आग पर पाया गया पूर्ण नियंत्रण
दिनांक 02.08.2026 को प्रातः 06:29 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि उप्रेती खोला, नंदा देवी क्षेत्र, अल्मोड़ा के पास एक मकान में आग लग गई है।
सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के निर्देशन में फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि नवीन जोशी पुत्र श्री मोहन जोशी के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा बुझाया जा रहा था फायर स्टेशन एवं रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अल्मोड़ा की मौजूदगी में आग को पूर्णतः बुझाकर घटनास्थल को सुरक्षित किया तथा आवश्यक जांच के उपरांत स्थिति को सामान्य बनाया। फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया
फायर सर्विस टीम :
FS DVR: विपिन बडोला
FM: प्रेम सिंह, धीरेंद्र सिंह, रवि आर्या
WFM: मनीषा गोस्वामी