Shakti Samachar Online

एकल अभियान के 10 दिवसीय आचार्य वार्षिक वर्ग का भव्य समापन, पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने शिक्षा और संस्कार के विस्तार हेतु दिलाया संकल्प


अल्मोड़ा-एकल अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड संभाग के कुमाऊँ अंचल अल्मोड़ा में आयोजित 10 दिवसीय आचार्य वार्षिक वर्ग का गुरुवार को पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के संबोधन साथ भव्य समापन हुआ। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि एकल अभियान गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर शिक्षा,संस्कार और सामाजिक जागरूकता का अलख जगा रहा है,उन्होंने कहा कि संगठन दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों का भी विकास कर रहा है जो समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। श्री कर्नाटक ने कहा कि एकल विद्यालय सनातन को युवाओं एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं तथा समाज को नई दिशा देने का का काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर मुख्य अतिथि श्री कर्नाटक के साथ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र कर्नाटक, पूर्व सैनिक रमेश जोशी,पूर्व सैनिक हयात सिंह बिष्ट, सचिव रामलीला कमेटी कमलेश कर्नाटक,प्रकाश मेहता,अभिषेक तिवारी ,कल्पना कांडपाल, (कार्यालय प्रभारी) रश्मि कांडपाल,भाग प्रशिक्षण प्रमुख शोभा बिष्ट,अंचल प्रशिक्षण प्रमुख पूजा गोस्वामी,अंचल गतिविधि प्रमुख बबिता, आरती,हेमा,कविता,योगिता, दामिनी सहित विभिन्न गांवों से आई आचार्य बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।समापन समारोह में वक्ताओं ने एकल अभियान द्वारा शिक्षा,संस्कार,ग्राम विकास और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि एकल अभियान दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने के साथ समाज को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान 10 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने वाले सभी आचार्यों को शुभकामनाएं दी गईं तथा उनसे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और अनुभव को गांव-गांव तक पहुंचाकर अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया गया।समापन अवसर पर सभी अतिथियों और उपस्थितजनों ने एकल अभियान के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए इसे समाज हित में एक प्रभावी और प्रेरणादायी पहल बताया।

error: Content is protected !!