Shakti Samachar Online

डायट मैदान के कायाकल्प पर खेल प्रेमियों ने जिलाधिकारी को किया सम्मानित,खेल सुविधाओं को मिली नई दिशा


अल्मोड़ा-डायट फील्ड के जीर्णोद्धार एवं उसे अत्याधुनिक स्वरूप प्रदान करने के साथ-साथ जनपद में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से उत्साहित खेल प्रेमियों ने जिलाधिकारी को सम्मानित किया।इस अवसर पर खिलाड़ियों,खेल प्रशिक्षकों,सामाजिक कार्यकर्ताओं और खेल प्रेमियों ने जिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से उपेक्षित डायट मैदान का कायाकल्प होने से जिले के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने का अवसर मिलेगा।सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक खेल सुविधाओं से सुसज्जित डायट मैदान न केवल स्थानीय खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास के लिए उपयोगी साबित होगा,बल्कि भविष्य में जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदम युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी सहायक होंगे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करना और खिलाड़ियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी खेल अवसंरचना के विकास और खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि अल्मोड़ा के खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट,पार्षद अभिषेक जोशी, पार्षद मीरा मिश्रा, पार्षद ज्योति साह, नामित पार्षद कैलाश गुरुरानी, जगमोहन बिष्ट,कृष्ण बहादुर सिंह,जगत तिवारी,रेडक्रॉस प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज सनवाल,फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कनवाल,दीपक शाही,प्रधान विनोद जोशी,सुनील कर्नाटक, नमित जोशी,पंकज बिष्ट, राजेंद्र सिंह राणा,गणेश बगडवाल,नरेंद्र बिष्ट,अनुज साह,दीपांशु जोशी,तनुज तिवारी,अतुल पांडे,शिवम जोशी,पवन टिकोला,रजत बिष्ट,संजय शाही,राकेश तिवारी,दीवान बिष्ट,रमेश भोज आदि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!