Shakti Samachar Online

कुमाउनी भाषा सीखने में मददगार होगी नव प्रकाशित पुस्तक अणहोति, कुमाउनी कुंडली संग्रह पुस्तक अणहोति का विमोचन

दन्यां: कुमाउनी के वरिष्ठ साहित्यकार डा. हयात रावत और जगदीश जोशी ने हाल ही प्रकाशित पुस्तक अणहोति का विमोचन किया। गणेश पांडे द्वारा रचित 201 कुंडलियों का संग्रह अणहोति नाम से प्रकाशित हुआ है। उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून द्वारा चयनित इस पुस्तक को कुमाउनी भाषा साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति अल्मोड़ा द्वारा प्रकाशित किया गया है। विमोचन समारोह को संबाेधित करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डा. हयात रावत और जगदीश जोशी ने पुस्तक को कुमाउनी भाषा सीखने वाले लोगों के लिए अत्यंत मददगार बताया। उन्होंने कहा कि अणहोति कुंडली संग्रह में प्रकाशित कुडलियां रोचक, ज्ञानवर्धक, व्यवस्था पर व्यंग्य और कटाक्ष करने वाली काफी रोचक हैं। विमोचन समारोह में वरिष्ठ कलाकार गोविंद बल्लभ पंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरन बिष्ट, ब्लाक प्रमुख लीला बिष्ट, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता दयाकृष्ण उप्रेती, पूर्व प्रवक्ता केपीएस अधिकारी, सीआरपीएफ के पूर्व निरीक्षक बिपिन पांडे, मुकुल पंत, मनोज पंत, लक्ष्मण सिंह डसीला, अनिला पंत, गोविंद गोपाल, सहायक विकास अधिकारी उमापति पांडे, प्रधानाचार्य खान उमैर असगर, हरीश जोशी, नंदाबल्लभ जोशी सहित जीआईसी दन्यां के अनेक शिक्षक शामिल हुए।

error: Content is protected !!